{"_id":"5dbf194c8ebc3e01390aa0a7","slug":"education-mahoba-news-knp5235574117","type":"story","status":"publish","title_hn":"584 छात्र-छात्राओं ने दी बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
584 छात्र-छात्राओं ने दी बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान परीक्षा
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में परीक्षा देती छात्राएं
- फोटो : MAHOBA
महोबा। बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्र-छात्राओं को अपनी क्षमता आकलन एवं बुंदेलखंड की प्रतिभा को परख कर उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए सहयोग करने के उद्देश्य से कालीचरण निगम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केसीएनआईटी) द्वारा रविवार को प्रतिभा सम्मान परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 584 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेगा फाइनल केसीएनआईटी बांदा में आठ नवंबर को होगा।
प्रत्येक वर्ष केसीएनआईटी द्वारा प्रतिभा सम्मान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को बुंदेलखंड के 10 जनपदों झांसी, ललितपुर, छतरपुर, नौगांव, पन्ना, कर्वी आदि में परीक्षा का आयोजन किया गया। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 636 छात्र-छात्राओं में से 584 ने परीक्षा दी जबकि 52 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में इंटरमीडिएट के गणित वर्ग के परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य केएल सैनी व कक्ष निरीक्षकों की देखरेख में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराई गई।
परीक्षा केंद्र के संयोजक प्रसून श्रीवास्तव व श्याम निगम ने बताया कि परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूछे गए। प्रथम चरण की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रत्येक विद्यालय से दो सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं का चयन करके टीम बनाई जाएगी। जो प्रतियोगिता के अंतिम चरण में मेगा फाइनल में प्रतिभाग करेगी। मेगा फाइनल केसीएनआईटी परिसर में आठ नवंबर को होगी। मेगा फाइनल में क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से जनपदीय विजेता टीम बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान शिक्षा का ताज पहनेगी।