फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   E-rickshaw drivers took to the streets demanding demands, jammed

मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे ई-रिक्शा चालक, लगाया जाम

Wed, 29 Dec 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers took to the streets demanding demands, jammed
आल्हा चौक में जाम लगाए ई-रिक्शा चालक। - फोटो : MAHOBA
महोबा। पुलिस उत्पीड़न से परेशान ई-रिक्शा चालकों ने शहर के आल्हा चौक में अपने रिक्शे खड़े करके जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर करते हुए समस्या का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। करीब डेढ़ घंटे तक मुख्य मार्ग पर जाम लगने से राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे यातायात प्रभारी अनिरुद्घ प्रताप सिंह व कोतवाली पुलिस ने चालकों की उनकी मांगों के निस्तारण का भरोसा देकर जाम खुलवाया। इसके कापी देर बाद तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए चौकी क्षेत्र में ई-रिक्शा स्टैंड बनाए गए हैं। साथ ही रूट निर्धारित कर ई-रिक्शा चालकों को नंबर भी जारी किए गए हैं। पुलिस की इस नई व्यवस्था को लेकर ई-रिक्शा चालकों में रोष व्याप्त है। दो दिन पहले भी चालकों ने डीएम आवास के बाहर व आल्हा चौक में प्रदर्शन किया था। बुुुधवार को एक बार फिर ई-रिक्शा चालक सड़कों पर उतरे और आल्हा चौक में जाम लगाकर नारेबाजी की। मुख्य मार्ग जाम होने से यातायात प्रभावित रहा। सुशील, धर्मेंद्र, वली मोहम्मद, गोकुल प्रसाद, विचित्र सिंह, हसीन, आशादीन, अभिषेक आदि रिक्शा चालकों ने बताया कि चौकी क्षेत्रों में बनाए गए स्टैंड से सवारियां बैठाने और छोड़ने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बाजार जाने पर उन्हें वापस कर दिया जाता है। कई बार उनके रिक्शों की हवा निकालकर चाबी छीन ली जाती है। जिससे वे परेशान हैं। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों का उत्पीड़न रोकने और बाजार सवारियां छोड़ने के लिए जाने पर कार्रवाई न किए जाने की मांग की है। यातायात प्रभारी का कहना है कि समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। दोपहर दो बजे से लगा जाम साढ़े तीन बजे खुल सका। तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली।

ई-रिक्शा चालकों के जाम के चलते फंसे वाहन।

ई-रिक्शा चालकों के जाम के चलते फंसे वाहन।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed