फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Durgtnaaen a death in the street, five injured

सड़क दुर्घटनाआें में एक की मौत, पांच घायल

Fri, 08 May 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Fri, 08 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Durgtnaaen a death in the street, five injured
जिले में अलग-अलग स्थानाें पर र्हुइं सड़क दुर्घटनाआें में एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो लोगोें की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना अजनर के ग्राम मवइया निवासी विष्णु (60) पुत्र लक्ष्मन गांव में सड़क पार कर रहा था। तभी एक बाइक सवार उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार, जनपद हमीरपुर के कोतवाली मौदहा के ग्राम इचौली निवासी श्यामसुंदर (40) पुत्र गयाप्रसाद अहिरवार शुक्रवार को सुबह बाइक से ग्राम न्यूरिया में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव वापस लौट रहा था। तभी ग्राम अटघार के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे श्यामसुंदर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुघर्टना के बाद पिकअप बैक कर भाग रहे चालक ने चारपाई पर सो रहे पचपहरा निवासी पप्पू सविता (27) को टक्कर मार घायल कर दिया। जिसके बाद पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। जिसके बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम बसौरा निवासी वीरेंद्र (20) पुत्र राममिलन अपने साथी जयहिंद (22) पुत्र राजकुमार और गनपत (30) के साथ बाइक से श्रीनगर जा रहा था। तभी सूरा चौकी के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीनाें लोग गिरकर घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जयहिंद और वीरेंद्र की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। उधर दुर्घटना कर भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पीछा कर ग्रामीणाें ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed