{"_id":"6769a75e5028a14b3b0d0a57","slug":"dumper-collides-with-truck-due-to-sudden-braking-driver-dies-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-111235-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से टकराया डंपर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से टकराया डंपर, चालक की मौत
Mon, 23 Dec 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
महोबा। खजुराहो-महोबा मार्ग पर खनिज बैरियर के पास आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा डंपर टकरा गया। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई।
परिचालक घायल हो गया, उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कानपुर नगर के अमौर निवासी इंद्रजीत (32) डंपर चालक था।
रविवार की देर शाम वह परिचालक अपने भतीजे अजीत के साथ मध्यप्रदेश के एक क्रशर प्लांट से डंपर में गिट्टी लोड करा बहराइच जा रहा था। लवकुशनगर मार्ग पर खनिज बैरियर के पास आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा डंपर टकरा गया।
रफ्तार इतनी तेज थी कि डंपर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे चालक-परिचालक केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिचालक अजीत को बाहर निकाला, वहीं स्टीयरिंग के बीच में फंसे चालक इंद्रजीत को दो घंटे की जद्दोजहद के बाद कटर मशीन से केबिन काटकर निकाला गया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।