फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Due to the end of the regent in the district hospital, the investigation in pathology stopped

जिला अस्पताल में रीजेंट खत्म होने से पैथालॉजी में जांचे ठप

Thu, 28 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Due to the end of the regent in the district hospital, the investigation in pathology stopped
जांच ठप होने से लैब में पसरा सन्नाटा। - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में रीजेंट खत्म हो जाने से जांचे ठप हो गई हैं। लीवर, शुगर, आर ए फैक्टर समेत प्रमुख जांचे ठप हो गई हैं। जिससे जांच कराने के लिए मरीज भटक रहे हैं। मजबूरी में मरीज और तीमारदार अस्पताल के बाहर निजी पैथोलॉजी में जेब ढीली कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। समय से रीजेंट उपलब्ध न होने से पिछले दो दिन से पैथालाजी में जांचे नहीं हो पा रही हैं। बुधवार को ओपीडी में दिखाने पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों ने देखा करीब 200 मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांचे लिखी गई लेकिन मरीज बिना जांच कराए लौट गए। पैथोलाजी प्रभारी संजय पाल ने बताया कि दो दिन से रीजेंट की समस्या के चलते कई जांचे नहीं हो पा रही हैं। सीएमएस को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

-शहर के मलकपुरा निवासी महेश ने बताया कि शुगर की जांच करानी थी लेकिन लैब में कर्मचारी रीजेंट न होने की बात कह रहे हैं जिससे जांच नहीं हो पा रही हैं। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पसवारा निवासी भगवान सिंह ने बताया कि कई दिनों से तबीयत खराब है। जिसको लेकर ओपीडी दिखाया है। जिसमें सीबीसी, विडाल की जांच होनी थी लेकिन लैब से लौटा दिया गया हैै। अब बाहर ही रुपये खर्च कर कराएंगे।
खत्म हो गई डेंगू किट, नहीं आ रही रिपोर्ट
महोबा। जिले डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं वहीं जांच किट न होने से जांच ही नहीं हो पा रही है। जिससे नए मरीजों की पुष्टि नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं का टोटा है। जिसस मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि अब डेंगू की जांच किट उपलब्ध हो गई है।

बजट की कमी हैं जिससे रीजेंट नहीं आ सका है। फिलहाल महिला जिला अस्पताल से रीजेंट ले लिया गया है। जो लगभग 15 दिन तक चल जाएगा। डेंगू किट खत्म हो गईं थी जिससे बीते दिन जांच नहीं हो सकी थी। एक हजार नई किट प्राप्त हो गई हैं।
डॉ. आरपी मिश्रा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed