फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM and SP inspect UP-MP's Kamaha border in mahoba

महोबाः डीएम और एसपी ने यूपी-एमपी के कैमाहा बॉर्डर का किया निरीक्षण

Wed, 05 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspect UP-MP's Kamaha border in mahoba
वाहनों की डिग्गी खोलकर जांच करती पुलिस - फोटो : MAHOBA
महोबा। अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन खासा सतर्क रहा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने यूपी-एमपी के कैमाहा बॉर्डर का निरीक्षण कर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने वाहन सवारों से पूछताछ कर सघन चेकिंग की। अफसरों ने चेकिंग के दौरान संदिग्धों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बार्डर पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को जिले में प्रवेश न दिया जाए। प्रत्येक वाहन की तलाशी ली जाए।
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मध्य रात्रि में चेकिंग की गई। एसपी मणिलाल पाटीदार, अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार व सभी सीओ ने थाना क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को चेकिंग के निर्देश दिए। एसपी ने धार्मिक स्थल, बैंक, एटीएम, होटल, ढाबे व हाइवे पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed