फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demand for stoppage of Mahakaushal and Tulsi Express at Kulpahar station

Mahoba News: महाकौशल व तुलसी एक्सप्रेस के कुलपहाड़ स्टेशन में ठहराव की मांग

Thu, 14 Sep 2023 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 14 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of Mahakaushal and Tulsi Express at Kulpahar station
कुलपहाड़ (महोबा)। मॉडल रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ में तुलसी व महाकौशल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज हो गई है। कुलपहाड़ विकास समिति और अन्य संगठनों ने इन दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर मंडलीय रेल प्रबंधक झांसी को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर स्थित कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन को रेल मंत्रालय ने मॉडल रेलवे स्टेशन घोषित किया था। जिसके तहत स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने के साथ भवन का सुंदरीकरण किया गया है। बावजूद इसके पहले जिन ट्रेनों का ठहराव होता था वह ट्रेनें आज भी रुकती हैं जबकि अन्य ट्रेनों का ठहराव स्टेशन पर नहीं हो रहा है। महाकौशल एक्सप्रेस व तुलसी एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर पिछले पांच साल से मांग की जा रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. कमलेश सक्सेना ने बताया कि वह प्रत्येक बैठक में इन ट्रेनों का ठहराव रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ में किए जाने की मांग करते हैं। कुलपहाड़ विकास समिति के अध्यक्ष राधे लाल यादव, राकेश अरजरिया, सुरेंद्र अग्रवाल, बलवीर सिंह यादव, वैभव अरजरिया, ताहर सिंह, बेबी राजा, आनंद यादव, हिमांशु चौबे, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी, रामराजा सोनी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा आदि ने डीआरएम झांसी को ज्ञापन भेजा है। जिसमें दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed