{"_id":"64cfe78b0e859244030a8834","slug":"demand-for-construction-of-road-and-starting-of-bypass-route-mahoba-news-c-225-1-mah1001-772-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क का निर्माण व बाईपास मार्ग शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क का निर्माण व बाईपास मार्ग शुरू कराने की मांग
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने रविवार को जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिसमें ग्रामीणों ने मुख्य सड़क का निर्माण और बाईपास मार्ग चालू कराने की मांग रखी। विधायक ने समस्याओं का निस्तारण कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।
कस्बे के डाक बंगला कोठी परिसर में आयोजित जनता दरबार में चरखारी विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। जिसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कहा कि विभागीय अधिकारियों को भी चाहिए कि वह शासन की सभी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को बताएं। उन्हें जागरूक करें। ताकि अधिक पात्रों को योजना का लाभ मिल सके। कुछ शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की।
आवास योजना, शौचालय निर्माण, सड़क निर्माण, विधवा पेंशन, आधार कार्ड आदि समस्याओं का जल्द निस्तारण कराए जाने का भरोसा दिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख संदीप राजपूत, ग्राम प्रधान छोटेलाल अहिरवार, एसडीएम जितेंद्र कुमार, बीडीओ संतराम, कोतवाली प्रभारी लाखन सिंह, डॉ. कौशल सोनी, रवि, मो. नबी, रामबाबू अहिरवार आदि मौजूद रहे।