फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Decrease in infant and maternal mortality from supervision

देखरेख से ही शिशु और मातृत्व मृत्युदर में होगी कमी

Mon, 13 Jul 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महाोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महाोबा Updated Mon, 13 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Decrease in infant and maternal mortality from supervision
माड्यूल प्रशिक्षण में घर-घर जाकर नवजात शिशुआें और गर्भवती महिलाओं की देखरेख करने के लिए आशा बहुओं को गुर सिखाए गए। नवजात शिशु और मातृत्व मृत्युदर में कमी लाने के लिए आशाआें को घर-घर जाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

चरखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में माड्यूल 6 और 7 का पांच दिवसीय आशा बहुआें का द्वितीय सत्र का  प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया। नवजात शिशु और मातृत्व मृत्युदर मे कमी लाने के  उद्देश्य से शुरू हुए प्रशिक्षण में डा. अनिल सचान ने आशाओं कि जवाबदेही  को बताते हुए कहा कि घराें पर नवजात और माता की देखभाल निर्धारित समय पर किए जाने की जरूरत है। सात दौराें में आशाआें को उनके गर्भकाल से ही व्यापक देखरेख करनी चाहिए। सुरक्षित प्रसव के बाद घरों में निर्धारित समय पर पहुंच कर नवजात शिशु और मां की देखभाल करने पर ही मृत्यु दर मे कमी आएंगी।आशा बहुओं को समय-समय पर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की देखभाल व टीकाकरण की जानकारी दी। प्रशिक्षक रीमा मिश्रा और उमादेवी ने मृत्युदर में कमी लाने के लिए आशा बहुओं को अहम जिम्मेदारी निभाने की अवश्यकता पर बल दिया। प्रशिक्षण मे खरेला क्षेत्र की खेमवती, दीपा, संगीता देवी, इंद्र कुमारी, परथनिया की आशा हीरादेवी सहित क्षेत्र की तमाम आशा बहुएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed