फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Decide the fate of candidates imprisoned in Mtpetikaon

प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में कैद

Sat, 05 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला महोबा
ब्यूरो अमर उजाला महोबा Updated Sat, 05 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Decide the fate of candidates imprisoned in Mtpetikaon
 पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बाद 602 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में कैद हो गया है। वोटिंग होने के बाद एक माह से दिन रात एक एक वोट के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे प्रत्याशियों और समर्थकों ने अब राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

तीसरे चरण के 63 ग्राम पंचायतों के चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला एक लाख से ज्यादा मतदाताओं ने मतपेटियों में बंद कर दिया है। शनिवार को सारा दिन प्रत्याशी और समर्थक एक एक वोट के लिए जूझते दिखाई दिए। मतदान खत्म होने के बाद चुनाव ड्यूटी में लगाए गए मतदान कार्मिक पोलिंग बूथों से मतपेटिकाएं लेकर नेहरू इंटर कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने में जुटे रहे । रात्रि नौ बजे तक मतपेटिकाएं जमा होने का काम चलता रहा।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाएं रखे जाने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां पर 24 घंटे तीन तीन चरणों में पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है, जो दिन रात स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। मतपेटिकाएं रखने के बाद कक्षों को सील कर दिया गया है। कक्षों की खिड़कियां और दरवाजों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेक्षक और अधिकारियों ने बूथों का लिया जायजा
 पंचायत चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सारा दिन प्रेक्षक सुखलाल भारती, जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक वजीह अहमद, अपर पुलिस अधीक्षक डा. रामयश, सीओ सदर संदीप सिंह, सीओ कुलपहाड़ धनंजय कुशवाहा के अलावा तमाम प्रशासनिक अधिकारी एक बूथ से दूसरे बूथ का जायजा लेते रहे। अधिकारियों की सारा दिन चली भागदौड़ के चलते चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया।

मतदाताओं की आयु की जांच करती रही टीमें
महोबा। पंचायत चुनाव में कम उम्र के लोगों को मतदान से रोकने के लिए उनकी उम्र का पता लगाने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा डाक्टरों की टीमें बनाई गई, जो अलग अलग सेक्टरों में जाकर पोलिंग बूथों पर लाइन पर लगे कम उम्र के मतदाताओं की जांच पड़ताल करती है।

शनिवार को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न बूथों पर एक सैकड़ा से ज्यादा कम उम्र के मतदाताओं की उम्र की जांच की और कम उम्र पाए जाने पर उन्हें मतदान करने से रोक दिया। जिससे इस दफा के चुनाव में कम उम्र के लोगों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed