{"_id":"609ac46f8ebc3edca73d1549","slug":"death-wine-mahoba-mahoba-news-mahoba-news-knp627793382","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक शराब पीने से बेटे की आंखों की गई रोशनी, मां की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक शराब पीने से बेटे की आंखों की गई रोशनी, मां की सदमे से मौत
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के कोटरा गांव में अधिक शराब पीने से एक ग्रामीण के आंखों की रोशनी चली गई। जानकारी मिलने पर मां की सदमे से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
कोटरा गांव निवासी मुजिया श्रीवास (55) शराब का आदी था। कुछ वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी जबकि पुत्र परिवार समेत दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता है। मुजिया गांव में बकरी पालन करके वृद्ध मां रामदेवी (75) के साथ रहता था। तीन दिन पहले मुजिया ने अधिक शराब पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और आंखों से दिखना बंद हो गया। बेटे की आंखों की रोशनी जाने की बात वृद्ध मां को पता चली। बताते हैं कि इसका सदमा लगने से मौत हो गई। परिजनों ने वृद्ध मां का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में मुजिया को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
उधर, पनवाड़ी संवाद के अनुसार थाना महोबकंठ के कोटरा गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। कोटरा गांव निवासी हरदास अहिरवार (32) तीन दिन पहले दिल्ली से आया था। गांव में उसने अधिक शराब पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। तब परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मुलुआ अहिरवार ने गांव में मिलावटी शराब की बिक्री होने और उसे पीने से बेटे की मौत होने का आरोप लगाया है।