{"_id":"61423d0b8ebc3e494c7e11b2","slug":"death-police-river-man-friend-mahoba-news-knp652420225","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी मनाते समय युवक नाले में बहा, तीन घंटे बाद बरामद हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी मनाते समय युवक नाले में बहा, तीन घंटे बाद बरामद हुआ शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। दोस्तों के साथ पिकनिक पार्टी मनाने अर्जुन बांध गया युवक असंतुलित होकर नाले के तेज बहाव में बह गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने घटनास्थल से एक किमी दूर शव बरामद किया है।
कस्बा चरखारी के मोहल्ला खंदिया निवासी सलिल खरे का इकलौता पुत्र अभय खरे उर्फ सनी (25) बुधवार की दोपहर महोबा के दोस्तों के साथ पिकनिक पार्टी मनाने अर्जुन बांध गया था। बांध के ओवरफ्लो होने के कारण पानी नाले से निकल रहा है। सभी युवक शाम चार बजे नाले के किनारे बैठकर खाना-पीना कर रहे थे। तभी पैर फिसलने से अभय नाले के तेेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद दोस्तों व अन्य लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
सूचना पर सीओ उमेशचंद्र, एसडीएम रमेश कुुमार, तहसीलदार परशुराम पटेल, एसआई मुबीन अली मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों से युवक की तलाश कराई। शाम सात बजे लुहारी गांव के समीप अभय का शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।