{"_id":"615362048ebc3e623c586e85","slug":"death-hospital-police-doctor-injection-mahoba-news-knp655079438","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से महिला समेत तीन की मौत
विज्ञापन
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। मंगलवार को बीमारी से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि परिजन पंचनामा कराए बगैर ही शव घर ले गए। वहीं 22 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से सात बच्चों के निमोनिया से ग्रसित होने की पुष्टि हुई। कोतवाली चरखारी के अक्ठौंहा गांव निवासी मुख्तियार (80) पिछले दो दिनों से बीमार चल रही थी। मंगलवार की सुबह परिजन हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी तरह थुरट निवासी कुंजबिहारी (78) व बिलवई निवासी तुलसीदास (60) की बीमारी के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। (संवाद)
नए वोटर बनाने को लगा शिविर
महोबा। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में इंटर कॉलेज में मंगलवार को मतदाता जागरुकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें नए वोटर बनाने के लिए फॉर्म-6 भरवाए गए। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं की शिविर में भीड़ जुटी रही। बीएलओ ने युवाओं व युवतियों के नाम सूची में शामिल कराएं। (संवाद)