फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dead cow dynasty dragged into tractor-trolley, video goes viral

मृत गोवंश को ट्रैक्टर-ट्राली में बांधकर घसीटा, वीडिया वायरल

Mon, 25 Nov 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dead cow dynasty dragged into tractor-trolley, video goes viral
खरेला (महोबा)। नगर पंचायत खरेला में तैनात तीन संविदा कर्मियों को मृत गोवंश को ट्रैक्टर-ट्राली में बांधकर घसीटना महंगा पड़ गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने तीनों संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त करते हुए कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से मृत शवों को ले जाने के काम में लगे कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत खरेला में आउटसोर्सिंग से तीन कर्मियों को गोशाला में गोवंशों की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई थी। साथ ही नगर के मृत पशुओं के शव निस्तारण की भी जिम्मेदारी इन्हीं कर्मचारियों के पास है। 21 नवंबर को नगर में एक पशुपालक के घर में एक गाय की मौत हो गई। जिसकी सूचना नगर पंचायत कर्मियों को दी गई। कर्मचारियों ने शव को ट्रैक्टर-ट्राली में डालने की बजाय रस्सी से पीछे बांध दिया और कई किमी तक घसीटते ले गए।
विज्ञापन

मृत गोवंश को ट्रैक्टर ट्राली में बांधकर घसीटने का वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आउटसोर्सिंग से संविदा पर तैनात कर्मचारी मुन्नालाल, कल्ला व नरेंद्र कुमार की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी है। ईओ ने गोशाला व नगर में मृत पशु शव निस्तारण में लगे कर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गोवंश के प्रति कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी तरह की लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed