फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DCM truck on the highway and clashed took two hours jam

हाईवे पर ट्रक व डीसीएम भिड़े, दो घंटे लगा जाम

Mon, 20 Feb 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 20 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
DCM truck on the highway and clashed took two hours jam
शहर में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में थाना खन्ना के सामने ट्रक व डीसीएम की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर दो घंटे तक  जाम लगा रहा। लोगाें ने डीसीएम में फंसे चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने घायल को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



रविवार की रात करीब आठ बजे डीसीएम गाड़ी महोबा से कानपुर की ओर जा रही थी। कानपुर की ओर से कस्बा कबरई गिट्टी लेने आ रहे ट्रक से डीसीएम की भिड़ंत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के बीच सड़क में खड़े होने से जाम लग गया। थाना पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से डीसीएम वाहन में फंसे चालक देवेंद्र पुत्र जगन्नाथ निवासी बिहार को एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन



पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत में कानुपर रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया। तब दो घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान दर्जनों की संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी दीपेंद्र (17) पुत्र रामअवतार अपने साथी राहुल (16) के साथ बाइक से स्टेशन की ओर जा रहा था।


बाईपास मार्ग पर पैदल जा रहे वृद्ध चंद्रभान (70) पुत्र बल्ली निवासी छिकहरा से बाइक टकरा गई। इसमें वृद्ध घायल हो गया जबकि बाइक फसलने से दोनों युवक भी गिरकर घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, यशोदानगर निवासी बबली (28) पत्नी केशचंद्र वाहन की टक्कर से घायल हो गई। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed