फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dangerous vehicles are speeding with more passengers than their capacity

Mahoba News: क्षमता से अधिक सवारियां बैठकर फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहन

Fri, 24 Nov 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dangerous vehicles are speeding with more passengers than their capacity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। एक ओर जहां यातायात माह नवंबर के तहत जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को सुरक्षित सफर की सीख दी जा रही है। वहीं कबरई-कुनहेटा मार्ग पर संचालित डग्गामार वाहन यात्रियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। डग्गामार वाहनों में छतरी तक में यात्रियों को बैठाकर सफर किया जा रहा है। यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। जिससे हादसों की आशंका बनी है।
कबरई-कुनेहटा मार्ग पर बिना परमिट डग्गामार वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इस मार्ग पर महेबा, सिचौरा, लिलवाही, परसाहा, पिड़ारी, भैंसता, सुरहा, बघारी, बबेड़ी, कौहारी, ग्योड़ी, गहरा, उटियां, धरौन, बम्हौरीकाजी समेत दो दर्जन से अधिक गांव हैं। प्रति दिन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इस मार्ग से गुजरते हैं। इस रूट पर बिना परमिट करीब दो दर्जन से अधिक डग्गामार वाहन संचालित हो रहे हैं। यह वाहन क्षमता से अधिक सवारियां भरकर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि डग्गामार वाहन के चालक वाहनों की छतरी व चारों तरफ सवारियां लटकाकर यात्रियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मजबूरी में लोग इस तरह सफर करने को मजबूर हैं। उधर, थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की कमी है। फिर भी डग्गामार वाहनों के संचालन पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
थानाध्यक्ष का बेतुका बयान
डग्गामार वाहनों में अधिक सवारियां भरने के मामले में जब थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि हिंदुस्तान है, जनता परेशान है। वाहनों की कमी है। जहां जगह मिली बैठ लिए, हम भी इसी तरह टेढ़े होकर लटक जाते थे। फिर भी इस मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed