फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dangal

दंगल में खन्ना के संजय ने दिल्ली के राहुल को चटाई धूल

Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dangal
खन्ना (महोबा)। कस्बा खन्ना में चल रहे तीन दिवसीय श्री बिलंदर बाबा महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को विशाल दंगल हुआ। दूर-दराज से आए नामी पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। खन्ना के पहलवान संजय ने दिल्ली के राहुल को चित कर कुश्ती जीती। आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बिलंदर बाबा स्थान पर आयोजित दंगल का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक शिवशंकर सिंह ने किया। पहली कुश्ती कौशांबी के संतोष व जालौन के घनश्याम के बीच हुई। रोचक मुकाबले में संतोष पहलवान जीते। बिंदकी के शहीद ने गोरखपुर के किशना को पटकनी दी। कानपुर के ओमवीर ने इंगोहटा के मान सिंह को धूल चटाई। खन्ना के संजय ने आगरा के हरीओम और रतवा के सूरज पहलवान ने कर्वी के देवराज को हराया। कुसरमा के मनोज ने फतेहपुर के बंटू और कैंथी के छोटू ने आगरा के धीरू को पटकनी दी। बांदा के अमित ने कमेठा के सहदेव को हराकर जीत दर्ज की। कबरई के प्रमोद व आगरा के मोनू के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। निर्णायक की भूमिका बहादुर यादव व अयोध्या सिंह ने निभाई। इस मौके पर रामरतन, कुमुद, शैलेंद्र सिंह, आकाशदीप, अजीत प्रताप, थाना प्रभारी शिवआसरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed