फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cultural programs flourish in Durga pandals

Mahoba News: दुर्गा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Fri, 20 Oct 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 20 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs flourish in Durga pandals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। शारदीय नवरात्र को लेकर हर कोई मां की आराधना में लीन है। नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने मां के षष्ठम स्वरूप कात्यायनी की पूजा-अर्चनाकर सुख-समृद्धि की कामना की। दुर्गा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। गरबा-डांडिया के साथ रासलीला के आयोजन कराए जा रहे हैं। घर-घर में कन्याभोज का आयोजन किया जा रहा है।
शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका, कालीमाता, सिंहवाहिनी, विंध्यवासिनी, महेश्वरी माता, गायत्री माता, संकटामाता समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों की भीड़ जुट रही है। महिलाएं विधि विधान से मां की आराधना कर माथा टेक रहीं हैं। बड़ी चंद्रिका और मदारन देवी मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय मेले में सुबह से शाम तक खरीदारी व खेल-तमाशों का आनंद लेने के लिए परिवार सहित लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में 180 स्थानों पर स्थापित दुर्गा पंडालों में पूरे दिन बाजे बज रहे। भक्तिगीतों से माहौल देवीमय बना है। सुबह शाम आरती के समय भक्तों की भीड़ जुट रही है। कस्बाथाई में स्थापित दुर्गा पंडाल में रात के समय मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला की प्रस्तुति दी। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने मयूर नृत्य और फूलों की होली से माहौल भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed