{"_id":"63c053b63553370a7d65ca7e","slug":"cultural-mahoba-news-knp738515825","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें दुनिया में भारत को अलग पहचान दिलाने और निराशा से भरे जीवन को ऊर्जा से भर देने वाले उनके विचारों को याद किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा।
शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में युवा दिवस पर पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रा रिचा, पूर्वी, अंकिता आदि ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। पूर्व प्रधानाचार्या बीना तिवारी ने कहा कि आज की पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाएं, तभी हमारे राष्ट्र का विकास संभव है। प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा, महिला समाज कल्याण अधिकारी प्रिया गुप्ता, ज्योति साहू, पूजा यादव, सानिया अख्तर मौजूद रहे। सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रवक्ता रामप्रकाश पुरवार ने कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य कमलेश सिंह, जयनारायण तिवारी, पं. जगप्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रा रिया, ज्योति, वर्षा, यामिनी, सायमा अंसारी ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। प्राचार्य डॉ. आरिफ राईन ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
साईं कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता मेराज खान ने स्वामीजी के विचारों को आत्मसात करने के लिए उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक सफलता न मिल जाए के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार शुक्ला, प्रबंध संजय साहू के अलावा अन्य प्रवक्ता मौजूद रहे। मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रो. जगभान सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी संस्कृति का डंका कम उम्र में पूरे देश में बजाया। सभी को उनके प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
चरखारी संवाद के अनुसार स्वामी विवेकानंद जयंती पर विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक नरेंद्र सिंह सेंगर ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं एबीवीपी ने जयंती के मौके पर युवाओं से देश के लिए हमेशा तैयार रहने का आह्वान किया। श्रीनगर संवाद के अनुसार बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय में युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य विश्वनाथ सिंह ने कहा कि हमें ऐसे विचारों को संजोना है। जो समाज निर्माण, व्यक्ति निर्माण व चरित्र निर्माण संजो सकें। वहीं विवेकानंद की जयंती पर एकल सप्ताह के तहत संगोष्ठी का आयोजन हुआ। महोबकंठ संवाद के अनुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल विद्यालय कनकुुआं में आयोजित विचार गोष्ठी में प्रधानाचार्य सतीश मिश्रा ने स्वामी जी की पंक्तियां मन की एकाग्रता में ही सारा ज्ञान छिपा है।