फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   cultural

केवट संवाद देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Mon, 04 Nov 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
cultural
रामलीला में केवट संवाद की लीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी में चल रहे मेला महोत्सव में मनमोहक झांकियों के साथ चल रही रामलीला के आयोजन में दर्शकों की भारी भीड़ जुट रही है। शनिवार की रात राम वनवास के दौरान केवट संवाद की लीला देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

रामलीला में राम वनवास की आकर्षित झांकी सजाकर मंचन किया गया। जिसमें राम के साथ लक्ष्मण और सीता वनवासी वेश धारण कर वन के लिए निकल पड़ते हैं। मार्ग में नदी पार कराने के लिए केवट भगवान राम के चरणों को धोने के बाद ही नाव में बैठाकर नदी पार कराता है। इसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण पंचवटी में कुटिया बनाकर रहने लगते हैं। तभी वहां सूर्पणखा सुंदर रुप धारण कर आती है और राम से विवाह का प्रस्ताव रखती है। राम कहते हैं कि मै तो विवाहित हूं, तुम लक्ष्मण से बात करो। तब वह लक्ष्मण से विवाह की जिद करती है। लक्ष्मण के मना करने पर वह असली रूप में आकर डराने का प्रयास करती है तो लक्ष्मण उसकी नाक काट लेते हैं। तब सूर्पणखा लंका पहुंचकर खर दूषण व रावण को पूरी घटना बताती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed