फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   cultural,mahoba,kavi sammelan

रसों की बयार ने मोहा मन

Tue, 17 Aug 2021 05:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
cultural,mahoba,kavi sammelan
चरखारी (महोबा)। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महोबा एवं तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा चरखारी नगर के मंदिर बटुक भैरव नाथ के परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्य स्मृति पर विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता बुंदेली कवि डॉ. देवदत्त द्विवेदी एवं संचालन वीर रस के कवि देवेंद्र चतुर्वेदी ने किया। कवि अजय मोहन तिवारी ने कहा कि कैसौ हो गओ देश हमारा हैरो तो, घुट घुट कर जीना मरना अपने बस की बात नहीं, एवं कोऊ से ना एकदम से लड़ो, लेकिन जी से लड़ो तो दम से लड़ो, बेहद सराही गई। उरई से आए कवि वीरेंद्र तिवारी कहा कि देश प्रेम है धर्म हमारा हमें धर्म पर चलना है।
विज्ञापन

भोपाल से आए कवि अभिषेक ने अपनी कविता स्वयं को बेच दो लेकिन वतन का मान मत..। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के समस्त सक्रिय सदस्यों के द्वारा आए हुए कवियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला अध्यक्ष पंडित जुगुल किशोर द्विवेदी मंडल अध्यक्ष पंडित योगेश पाठक, ब्लॉक पंडित उमेश पाठक जी नगर अध्यक्ष पंडित चिंता हरण तिवारी संरक्षक पंडित संतोष कुमार रिछारिया, अशोक महाराज, पंडित रविंद्र पाठक, पंडित रमन गोस्वामी मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed