{"_id":"61531e7f8ebc3e61df07e168","slug":"cultural-mahoba-chahellum-mahoba-news-knp654932615","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहल्लुम पर कोविड गाइड लाइन के साथ निकला ताजिया जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहल्लुम पर कोविड गाइड लाइन के साथ निकला ताजिया जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/चरखारी। चेहल्लुम पर्व मंगलवार को जिलेभर में ताजिया जुलूस निकाला गया। विभिन्न मार्गों से निकले ताजिया जुलूस में मातमी धुनों के बीच मरसिया पढ़ी गईं। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार जुलूस में दस-दस लोगों के समूह शामिल हुए। बाद में ताजियों को करबला में ठंडा किया गया।
मंगलवार को कस्बा चरखारी में शिया समुदाय का ताजिया जुलूस असगर अब्बास के आवास से प्रारंभ होकर करबला पहुंचा। शाम को सुन्नी समुदाय का ताजिया गांधी पार्क स्थित इमाम चौक पहुंचा। जहां फातिहा के बाद ताजिया जुलूस निकाला गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन हुआ। जुलूस में सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर एसडीएम रमेश कुमार, सीओ उमेशचंद्र, कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
सुन्नी समुदाय का ताजिया कजियाना स्थित अनवार सौदागर के मकान से वीपार्क, झंडा बाजार, सदर बाजार होते हुए इमाम चौक पहुंचा। वहां से बुधवारी बाजार, घड़ी मस्जिद चौराहा, हाथीखाना होते हुए ईदगाह के पास जुलूस संपन्न हुआ। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष नियाज अहमद उर्फ मोनू, उपाध्यक्ष मो. सईद सौदागर, शरीफ खान आदि मौजूद रहे।