फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Crowd of PET candidates gathered in buses and trains

Mahoba News: बसों और ट्रेनों में उमड़ी पीईटी परीक्षार्थियों की भीड़

Sun, 07 Sep 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 07 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Crowd of PET candidates gathered in buses and trains
फोटो 06 एमएएचपी 17 परिचय-रेलवे स्टेशन महोबा में ट्रेन आते ही चढ़ने की मशक्कत करते परीक्षार्थी। - फोटो : परिवार
महोबा। पीईटी परीक्षार्थियों को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से 15 से अधिक बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

बसों में भारी भीड़ रही। इसके अलावा रेलवे की ओर से दो स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया गया। जिससे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से कराई जाने वाली पीईटी की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। हालांकि, जनपद महोबा में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। महोबा के अधिकांश अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र जनपद आगरा में बना है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से झांसी से प्रयागराज के बीच दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।
इसके साथ ही झांसी के बांदा के बीच चलने वाली मेमो ट्रेनों को चित्रकूट तक विस्तारित किया गया। मेमू ट्रेन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए झांसी रेलवे स्टेशन से एक घंटे देरी से रवाना हुईं। वहीं, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के महोबा डिपो की ओर से भी 15 बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

एआरएम डीके चौबे ने बताया कि रोडवेज की ओर से दो दिन तक इस बसों का संचालन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

फोटो 06 एमएएचपी 17 परिचय-रेलवे स्टेशन महोबा में ट्रेन आते ही चढ़ने की मशक्कत करते परीक्षार्थी।

फोटो 06 एमएएचपी 17 परिचय-रेलवे स्टेशन महोबा में ट्रेन आते ही चढ़ने की मशक्कत करते परीक्षार्थी। - फोटो : परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed