{"_id":"5af335634f1c1b66098b8edc","slug":"two-injured-in-road-accidents-nine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, नौ घायल
mahoba
Updated Wed, 09 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त स्कार्पियो कार
- फोटो : amarujala
अजनर/बेलाताल।
नौगांव-कुलपहाड़ मार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो कार अनियंत्रित हो पलट गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। दूसरी घटना में बेकाबू आटो पलटने से एक वृद्ध की जान चली गई। छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटनाओं से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली चरखारी के ग्राम बम्हौरी निवासी अशोक (30) पुत्र बाबूलाल, अमरचंद्र (38) पुत्र किशोरी अपने दो अन्य साथियों के साथ मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल होने मध्यप्रदेश के कस्बा नौगांव गए थे। देर रात लौटते समय नौगांव-कुलपहाड मार्ग पर बुधवारा तिराहे के समीप स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे उसमें सवार अशोक व अमरचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में अमरचंद्र की मौत हो गई जबकि अशोक का इलाज चल रहा है। दुर्घटना में स्कार्पियो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
दूसरी घटना अजनर-जैतपुर मार्ग में मवइया गांव के समीप घटी। अजनर से सवारियां लेकर जैतपुर जा रहा था, रास्ते में आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में आटो सवार ग्राम जैलवारा निवासी फूला (60), चालक जगदीश (37) पुत्र मनीराम, रती पत्नी हल्कू, सरोज पत्नी भागचंद्र निवासी टिकरिया, हल्कू (60), सरोज (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 के रामकृष्ण, मुख्तार अहमद व कम्मोद सिंह ने सभी को पीएचसी जैतपुर पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने फूला और जगदीश की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर कर किया। झांसी ले जाते समय फूला की रास्ते में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बाइक फिसलने से तीन युवक घायल, दो रेफर
महोबा। कुलपहाड़-सुंगिरा मार्ग में सड़क पर आए मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जनपद झांसी के ग्राम धवाकर निवासी अभिषेक पुत्र धर्मेंद्र भदौरिया व धर्मेंद्र सिंह पुत्र सबल सिंह अपनी रिश्तेदारी में बौरा सतारी आए थे। रात में दोनों युवक अपने रिश्तेदार ग्राम बौरा सतारी निवासी सुरेंद्र पुत्र नत्थू के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी मवेशी बचाने के प्रयास में तीनों गिरकर घायल हो गए। यूपी 100 पुलिस ने घायलों को सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने अभिषेक और सुरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई।