फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Troubled woman hanged by false accusation

झूठे इल्जाम से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाई

Thu, 18 May 2017 10:28 PM IST
महोबा
महोबा Updated Thu, 18 May 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Troubled woman hanged by false accusation
Demo pic - फोटो : google
कोतवाली के गांव गुढ़ा में दो युवकों द्वारा झूठा इल्जाम लगाए जाने से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगा ली। मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को हरीसिंह पुत्र मूंगालाल ने कोतवाली में सौंपी तहरीर में बताया कि गांव के भूपेंद्र पुत्र बबलू व लल्लू पुत्र जयेंद्र राजपूत से उसकी जमीन के लिए पुरानी रंजिश है। बुधवार की शाम चार बजे भूपेंद्र व लल्लू उसके घर आए और कहा कि उनकी पुत्री अभिलाषा गांव के एक लड़के से दोस्ती किए है और उसी के साथ घूमती है। उसने जब विरोध किया तो वह गाली गलौज व मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन


झूठा इल्जाम लगाए जाने से क्षुब्ध युवती ने खेत में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम युवती के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। रात में उसका शव पेड़ पर झूलता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने भूपेंद्र व लल्लू के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed