फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The villagers drove the police attacked, firing

ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दौड़ाया, फायरिंग

Mon, 05 Sep 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 05 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
The villagers drove the police attacked, firing
पु‌ल‌िस
थाना महोबकंठ के ग्राम परापांतर में एक घर में दबिश देने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। लोगों ने फायरिंग और पत्थरबाजी कर पुलिस को दौड़ा लिया। इसमें एक एसआई सहित तीन पुलिस कर्मियों को चोटें आईं हैं। उपचार के बाद पुलिस कर्मियों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। सब इंस्पेक्टर ने 18 लोगों के खिलाफ थाना महोबकंठ में जानलेवा हमला और
विज्ञापन


बलवा करने का मुकदमा दर्ज करा दिया है। उधर, दो थानों की पुलिस रात भर गांव में हमलावरों की तलाश में जुटी रही। लेकिन, हमलावरों का कोई पता नहीं लगा। थाना महोबकंठ के ग्राम परापांतर निवासी गुलाब, धनीराम, जयकरन, इंद्रजीत, मदनपाल, खेमचंद्र पुत्रगण ठाकुरदास के विरुद्ध मारपीट और हवाई फायरिंग करने के मुकदमे में न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलपहाड़
विज्ञापन


की अदालत ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था। थाना महोबकंठ के सब इंस्पेक्टर रुद्रप्रताप सिंह, शिवरतन गुप्ता, कांस्टेबिल करन सिंह, दशरथ सिंह ने गुलाब सिंह के घर पर रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दबिश दी। इससे नाराज गुलाब सिंह के परिजनों ने पुलिस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर और भी ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव
विज्ञापन
विज्ञापन


कर दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने पत्थरबाजी के साथ हवाई फायरिंग भी की। इससे पुलिस ने भाग कर जान बचाई। हमले में एसआई शिवरतन गुप्ता, कांस्टेबिल करनसिंह और दशरथ को चोटें आईं हैं। घायलाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाया गया जहां पर उपचार के बाद उनकी छुट्टी दे दी गई है।


सीओ गुरुदयाल कटियार का कहना है कि एसआई शिवरतन और सिपाही करनसिंह व दशरथ को अंदरूनी चोटें आने पर उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया है। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही सीओ चरखारी के नेतृत्व में थाना पनवाड़ी और कोतवाली कुलपहाड़ की पुलिस ने गांव जगह जगह दबिश दी लेकिन, हमलावरों का कोई सुराग नहीं


लगा। पूरी रात पुलिस गांव में डेरा डाले रही। अभी भी दबिश दी जा रही है। घटना की रिपोर्ट एसआई रुद्रप्रताप सिंह ने थाना महोबकंठ में गुलाब सिंह, धनीराम, जयकरन, इंद्रजीत, मदनपाल, खेमचंद्र, ठाकुरदास, श्रीपत, मानसिंह सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed