फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The death of the young man injured in robbery, highway jam

लूट में घायल युवक की मौत, हाईवे जाम

Wed, 10 Aug 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 10 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man injured in robbery, highway jam
परिजन व ग्रामीण को आश्वासन देते अपर एसपी - फोटो : अमर उजाला
थाना कबरई के महेबा मार्ग पर आठ दिन पहलेे सशस्त्र बदमाशों द्वारा बाइक सवारों को मारपीट कर की गई लूटपाट में घायल की मौत से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार को हाईवे पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक लगे जाम के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एडीएम के लिखित आश्वासन के बाद जाम खुला। इस दौरान सड़क
विज्ञापन


के दोनो ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। थाना कबरई के ग्राम सिचौरा निवासी बालेंद्र सिंह, महेबा निवासी उमाशंकर दो अगस्त की रात को कबरई से अपने गांव बाइक से जा रहे थे। तभी महेबा रोड के बीच नहर के पास घात लगाए खड़े सशस्त्र बदमाशों ने इनको रोक कर मारपीट कर हजारों की नगदी लूट ली थी। गंभीर रूप से घायल बालेंद्र सिंह को इलाज के लिए
विज्ञापन


मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया था। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में छंगा चौराहे के पास जाम लगा दिया। जाम लगाए लोगों का आरोप था कि लूटपाट में थाना प्रभारी ने लापरवाह पूर्ण रवैया अपनाया। ऐसे में उन्हें तत्काल लाइन हाजिर किया जाए। साथ ही 48 घंटे के
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर मामले का खुलासा करते हुए उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर किया जाए। जाम की सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, अपर एसपी राजेश सक्सेना, एसडीएम नंहकू, सीओ धनंजय कुशवाहा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एडीएम ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों की मांगें 48 घंटे के अंदर पूरी किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed