फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police teams take guerrilla action on festival

त्योहार को लेकर पुलिस टीम ने की छापामार कार्रवाई

Sat, 16 Mar 2019 10:43 PM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Police teams take guerrilla action on festival
लहन नष्ट करती टीम - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
महोबा।  होली त्योहार और लोकसभा के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी मृत्युंजय प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजेश यादव और पुलिस क्षेत्राधिकारी जटाशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक रामकृष्ण चतुर्वेदी की टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाकर पांच हजार लीटर लहन नष्ट किया और 500 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी।
जिलाधिकारी सहदेव के निर्देश पर बनाई गई टीमों ने शनिवार को बिच्छू पहाड़िया, लाल मोरम पहाड़ी, स्टेशन रोड सहित विभिन्न स्थानों पर आबकारी निरीक्षक ने टीम के साथ छापा मारा और जेसीबी मशीन से खुदाई कराकर ड्रमों में भरा पांच हजार लीटर लहन नष्ट कराया। साथ ही शराब बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए। इस मौके पर टीम ने शांति पत्नी मिथुन, आरती पत्नी अजीत को लगभाग 500 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। टीम में कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी व पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ बृजेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह ने रेलवे स्टेशन के पास कबूतरा जाति के डेरे में छापा मारा। जहां से पुलिस ने देवंती पत्नी सेवक और रामकली पत्नी अयोध्या को गिरफ्तार कर दस-दस लीटर शराब बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार नगाराघाट चौकी प्रभारी अनमोल यादव ने पुलिस टीम के साथ ग्राम सिलालपुरा निवासी मानवेंद्र यादव के घर में दबिश देकर 40 क्वार्टर देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मानवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed