फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Millions of computer store theft

कंप्यूटर की दुकान से लाखों की चोरी

Tue, 14 Feb 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 14 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Millions of computer store theft
दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बस स्टैंड अजनर स्थित कंप्यूटर दुकान में चोरों ने सोमवार की रात दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। चोर हजारों की नगदी सहित करीब एक लाख का माल चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर थाना अजनर में सौंप दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



थाना अजनर के गांव टिकरिया निवासी कृष्णकांत राजपूत बस स्टैंड में एस के कंप्यूटर के नाम से दुकान किए है। सोमवार की देर शाम कृष्णकांत दुकान बंद करके घर चला गया। रात के समय चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन


दुकान में रखी चार हजार की नगदी, दो लैपटाप, आधार कार्ड की मशीन, एक डेस्कटाप सहित करीब एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर ले गए। कृष्णकांत मंगलवार की सुबह जब दुकान पहुंचा तो दीवार टूटी व सामान गायब देख उसको घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर अज्ञात लोगाें के खिलाफ थाना अजनर को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटना से आसपास के अन्य दुकानदारों में भय व्याप्त है। थानाध्यक्ष अजनर रामकेवल पटेल का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed