फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Merchant collides with pillar, loses 95 thousand rupees

व्यापारी को खंभे से बांधकर पीटा, 95 हजार रुपये लूटे

Sun, 13 May 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला, महोबा
अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 13 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Merchant collides with pillar, loses 95 thousand rupees
loot
थाना अजनर के ग्राम रामुपुरा में बारात से लौटकर मामा के घर जा रहे व्यापारी को दबंगों ने तीन घंटे तक दरवाजे के खंभे से बांधकर लाठियों से पिटाई की और जेब में पड़ी 95 हजार रुपये छीन लिए।  यूपी 100 के पहुंचते ही हमलावर भाग गए। पुलिस ने  घायल व्यापारी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामूली धाराओं में एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

          
जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के कस्बा नौगांव निवासी रवि गुप्ता पुत्र रामगोपाल फुटकर गल्ला खरीद का धंधा करता है। आसपास खरीद के साथ वह मामा के गांव थाना अजनर के ग्राम रामूपुरा भी आता था। रामूपुरा के भगवानदास यादव ने लड़के की बारात का निमंत्रण दिया था। शनिवार को बारात से लौटकर व्यापारी मामा के घर जाने लगा। रास्ते में पहले से घात लगाये दबंगों ने रवि गुप्ता को पकड़ लिया। दरवाजे के खंभे में रस्सी से बांधकर तीन घंटे तब उसकी मारपीट की। इतना ही नहीं धारदार हसिया से गले में प्रहार करने की धमकी देते हुए जेब में पड़ी 95 हजार रुपये छीन लिए। घटना की खबर मामा के परिवार को मिली। सूचना तत्काल यूपी 100 को दी गई।       
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दबंग भाग निकले। पुलिस ने व्यापारी को छुड़वाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर भेजा है। पीड़ित ने बताया कि दो माह पहले गल्ला खरीद में दबंगों से कहासुनी हुई थी। दबंगों ने गांव में न घुसने की घमकी दी थी। जानमाल स्तर तक की इतनी बड़ी वारदात करेंगे यह अंदाजा नहीं था। उधर थानाध्यक्ष अजनर महेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि मामला पुराने विवाद का है। घटना की पूरी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed