{"_id":"5a64d58a4f1c1b7c268b598f","slug":"illegal-mining-even-after-the-lease-ended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे खत्म होने के बाद भी चल रहा अवैध खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पट्टे खत्म होने के बाद भी चल रहा अवैध खनन
mahoba
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। क्षेत्र में अवैध खनन जारी है। विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई न होेने से खनन माफिया धड़ल्ले से खुदाई कर रहे है। गौरतलब है कि जिले में पट्टों की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी बालू माफिया अवैध खनन में जुटे है। बावजूद इसके अधिकारी न तो घाटों पर दबिश दे रहें है और न ही सड़कों पर चेकिंग अभियान चला रहे है।
जिससे बालू का खनन दिन रात जारी है। जिले भर के नदियों, नालों में दिन में मजदूरों से बालू के ढेर लगवाए जाते हैं और रात में उन्हें ट्रैक्टरों और डंपरों से निकाला जाता है।
थाना श्रीनगर के सिजरिया घाट में चल रहे अवैध खनन के बाद 5 ट्रैक्टरों में बालू लाद कर ले जाते समय पकड़ा गया था। कागजात न दिखाने पर थानाध्यक्ष ने बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश की सीमा से सटे कैमाहा में थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग दौरान मध्य प्रदेश से ओवरलोड वाहन लेकर आ रहे 5 डंपरों का चालान कर दिया और खनिज विभाग को रिपोर्ट सौंप दी। मौके पर पहुंचे खनिज सर्वेयर ईश्वर चंद्र ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
महोबकंठ पुलिस ने 14 वाहनों को पकड़ा
कनकुआ। झांसी मिर्जापुर हाईवे में मध्य प्रदेश से बालू लेकर आ रहे 14 ट्रक को प्रपत्र न पाए जाने पर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा ने पकड़ लिया। सभी ट्रकों को थाना महोबकंठ में खड़ा करा दिया है। चेकिंग अभियान की भनक लगते ही डंपर और ट्रक चालक दूसरे मार्गों से भाग गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि ओवरलोड वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा।