फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Arrest accused in the case

गोली कांड का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा Updated Sun, 19 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Arrest accused in the case
पुलिस टीम के साथ पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। कस्बा चरखारी में बीती 14 मार्च को नमाज अदा कर लौट रहे व्यापारी को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने रविवा को एक आरोपी को तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कस्बा चरखारी के व्यापारी रमजान राइन 14 मार्च को रात आठ बजे बाइक से नमाज अदा करने मस्जिद गए थे। लौटते समय दो बाइकों में सवार चार लोगाें ने पीछे से उनपर फायरिंग कर दी थी। एक गोली उनके कंधे में लगने से वह घायल हो गए थे।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया था। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगाें के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के निर्देशन में सीओ चरखारी नंदलाल के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने घटना में शामिल आरोपी हजरत पुत्र महमूद निवासी सूपा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया था। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed