फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दमाशों ने आक्सीजन प्लांट के मुनीम को पीटकर लूटा

दमाशों ने आक्सीजन प्लांट के मुनीम को पीटकर लूटा

Sat, 17 Nov 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
दमाशों ने आक्सीजन प्लांट के मुनीम को पीटकर लूटा
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के ओम बालाजी आक्सीजन प्लांट के मुनीम को तीन बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटकर लूट लिया। बाइक रोककर डंडों से प्रहार करने के बाद बदमाश 6300 रुपये की नगदी लूट ले गए। गंभीर हालत में मुनीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

थाना कबरई के ग्राम परसाहा निवासी अंकित पुत्र राजा भइया अवस्थी कस्बा कबरई स्थित ओम बालाजी ऑक्सीजन प्लांट में मुनीम के पद पर कार्यरत है। शनिवार की सुबह करीब 6 बजे मुनीम प्लांट से घर वापस लौट रहा था। तभी छानी रोड पर लिलवाही-परसाहा गांव के बीच घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। लाठी से प्रहार किए जाने पर मुनीम बाइक समेत सड़क पर गिर गया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया और जेब में पड़ी 6300 रुपये की नगदी लूट ले गए।
विज्ञापन

सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े मुनीम को देखकर राहगीरों ने थाना कबरई पुलिस को सूचना दी। घायल को इलाज के लिए सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। पुलिस ने घटना स्थल पहुंच बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की तहरीर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना कबरई में सौंप दी है। थानाध्यक्ष कबरई विपिन त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने ऑक्सीजन प्लांट के मुनीम को पीटकर लूटा
- लाठी डंडे के हमले से घायल मुनीम को अस्पताल में कराया भर्ती
- तहरीर मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed