फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   स्टेशन मास्टर पर कार्रवाई को लेकर रेलमंत्री को भेजा पत्र

स्टेशन मास्टर पर कार्रवाई को लेकर रेलमंत्री को भेजा पत्र

Sun, 24 Jun 2018 09:44 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर पर कार्रवाई को लेकर रेलमंत्री को भेजा पत्र
महोबा। रेलवे स्टेशन बेलाताल में तैनात स्टेशन मास्टर द्वारा रिजर्वेशन कराने गए यात्री से अभद्रता व गाली गलौज किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को पीड़ित ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को पत्र भेजकर स्टेशन मास्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि स्टेशन मास्टर गवाहों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है। ताकि कार्रवाई से बच सकें।
विज्ञापन

कस्बा बेलाताल निवासी इंद्रपाल रिछारिया ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि स्टेशन मास्टर आकाश मालवीय द्वारा यात्रियों से अभद्रता की जा रही है। 11 जून को वह रेलवे स्टेशन बेलाताल में रिजर्वेशन कराने गए थे तभी स्टेशन मास्टर द्वारा अभद्रता करते हुए गाली गलौज की गई और स्टेशन परिसर से बाहर निकाल दिया गया। जिसका मुकदमा जीआरपी थाना महोबा में स्टेशन मास्टर के खिलाफ दर्ज कराया गया था। आरोप लगाया कि अब स्टेशन मास्टर गवाहों को धमकी देते हुए अपने पक्ष में बयान दर्ज कराने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने रेलमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषी स्टेशन मास्टर को पद से हटाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ताकि पीड़ित के साथ अभद्रता का शिकार अन्य यात्रियों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर पर कार्रवाई को लेकर रेलमंत्री को भेजा पत्र
- अभद्रता व मारपीट के मामले में गवाहों पर दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed