फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   प्राचीन मंदिर से ल्क्ष्मण व जानकी की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

प्राचीन मंदिर से ल्क्ष्मण व जानकी की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

Sun, 20 Jan 2019 09:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
प्राचीन मंदिर से ल्क्ष्मण व जानकी की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर से दिनदहाड़े चोरों ने भगवान लक्ष्मण व माता जानकी की वेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ली जबकि चोर भगवान राम की मूर्ति नहीं ले जा सके। घटना से ग्रामीणों से आक्रोश है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आधा दर्जन लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू की है। ग्राम सूपा में चौपरा का रामजानकी मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। करीब 100 वर्ष पुराने इस मंदिर में लोग सुबह-शाम पूजा अर्चना के लिए पहुंचते है। दोपहर के समय मंदिर का पुजारी सुनील मिश्रा लकड़िया लेने जंगल की ओर चला गया। तभी अज्ञात चोरों ने मंदिर से अष्टधातु की करीब एक-एक फीट ऊंची भगवान लक्ष्मण और जानकी की मूर्ति चोरी कर ली जबकि चोर भगवान राम की मूर्ति नहीं ले जा सके। शाम को मंदिर वापस लौटे पुजारी ने जब मंदिर से मूर्तियां गायब देखी तो उसके होश उड़ गए। पुजारी ने बताया कि मूर्तियों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। मंदिर से मूर्ति चोरी की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।

मंदिर के पुजारी ने घटना की सूचना कोतवाली चरखारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही शक के आधार पर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मंदिर से अष्टधातु की कीमती मूर्तियां चोरी होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। कोतवाली प्रभारी चरखारी रीता सिंह का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में है। अभी तक पुजारी ने तहरीर नहीं दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर से लक्ष्मण व जानकी की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी
- मंदिर से पांच लाख की मूर्तियां चोरी होने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश
- सूचना पर पुलिस ने कई लोगों की हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed