{"_id":"5ccc8b61bdec22076a49902d","slug":"61556908897-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान और मकान में लगी आग, दो लाख की संपति राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकान और मकान में लगी आग, दो लाख की संपति राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना (महोबा)। थाना क्षेत्र के सिरसीखुर्द में एक परचून की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की लपटों ने दो पड़ोसियों के मकान को चपेट में ले लिया। जिससे चारों तरफ आग फैल गई है। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पर काबू पाया। तब तक दुकान और मकान का सामान जलकर बर्बाद हो गया। सूचना देने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी।
ग्राम सिरसीखुर्द निवासी अखिलेश वर्मा गांव में परचून की दुकान रखे है। दुकान में फ्रिज, कूलर भी रखा था। रात में जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे। तभी अखिलेश की परचून की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटे निकलती देख परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास लोग आग बुझाने में जुट गए। ग्राम प्रधान ने भी टैंकरों से पानी भिजवाकर मदद की लेकिन तब तक आग की लपटों ने पड़ोस में रह रहे अखिलेश के पिता बरदानीलाल और प्रेमलाल वर्मा के मकान को चपेट में ले लिया। आग लगने से दुकानदार का पंखा, कूलर, फ्रिज, परचून का सामान और खाद्यान सामग्री जलकर राख हो गई। पड़ोसी बरदानी लाल का कच्चा मकान और प्रेमलाल वर्मा का कच्चे मकान के साथ-साथ कंडे, लकड़ी व अन्य सामान जल गया।