{"_id":"5b4b77934f1c1b3c748b4f6d","slug":"51531672467-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद के चलते भतीजों ने चाचा को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद के चलते भतीजों ने चाचा को मार डाला
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ महोबा। जमीन को लेकर चाचा भतीजों में विवाद होने पर भतीजों ने चाचा पर लाठी डंडों से हमलाकर अधमरा कर दिया। जिससे मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
कोतवाली कुलपहाड़ के मुहल्ला हटवारा निवासी लतीफ (65) पुत्र बदलू और उसके भाई कुन्नू का अगल बगल में खेत है। कुन्नू अपने खेत में तारबाड़ी कर रहा था। तभी उसके भाई लतीफ ने अपनी जमीन बताते हुए आधा फुट पीछे से तारबाड़ी करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। तभी कुन्नू का बेटा शहीद, सफीक के अलावा एक रिश्तेदार लाठी डंडे लेकर आ गए। तीनों ने लतीफ पर जमकर प्रहार किया। जिससे उसके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आने से वह गिरकर बेहोश हो गया। नाजुक हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में ले जाया गया।
हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत में कोई सुधार न होता देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने उपचार किया लेकिन हालत बिगड़ती गई। जिससे वहां से भी उसे मेडिकल कॉलेज ग्वालियर भेज दिया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतक के बेटे इस्लाम उद्दीन ने शहीद, सफीक और शाहरुख के खिलाफ कोतवाली कुलपहाड़ में दर्ज करा दी।
विज्ञापन
जमीनी विवाद के चलते भतीजों ने चाचा को मार डाला
-मृतक के बेटे ने चचेरे भाइयों के खिलाफ लिखाया मुकदमा