फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   कब्जा हटवाने गई टीम से अभद्रता कर खदेड़ा

कब्जा हटवाने गई टीम से अभद्रता कर खदेड़ा

Fri, 22 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
कब्जा हटवाने गई टीम से अभद्रता कर खदेड़ा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। सरकारी जमीन को मुक्त कराने को गठित एंटी भू माफिया टीम दबंगों की अभद्रता का शिकार हो रही है। पनवाड़ी में कब्जा हटवाने गई टीम से कब्जाधारकों ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि धमकी भी दी। इससे टीम बिना कब्जा हटवाए ही बैरंग वापस लौट आई।


आरोप है कि पनवाड़ी निवासी विजय प्रकाश उर्फ मुन्ना नायक ने चकरोड की जमीन पर कब्जा करके दीवार खड़ी कर ली, जिससे ग्रामीणों के आने-जाने का रास्ता बंद हो गया था। इसकी शिकायत तहसील दिवस में की गई थी। गुरुवार को लेखपाल हुकुम सिंह यादव की अगुवाई में पांच लेखपालों की एंटी भू माफिया टीम थाना पुलिस के साथ कब्जा हटवाने मौके पर पहुंची तो कब्जाधारक पुत्राें व परिजनों के साथ इन लोगों से भिड़ गया। कर्मचारियों का कहना है कि इसने अभद्रता व गालीगलौज की। कब्जा हटाने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे टीम बिना कब्जा हटवाए ही बैरंग वापस लौट आई।
विज्ञापन


लेखपालों ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है। घटना से आक्रोशित लेखपाल संघ के तहसील कुलपहाड़ अध्यक्ष सैयद अब्दुल मुबीन की अध्यक्षता में लेखपालों की बैठक हुई, जिसमें दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इनका कहना था कि यदि पांच दिन के अंदर दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी न की गई तो लेखपाल कलमबंद हड़ताल पर जाने को मजबूर होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दबंगाें की दबंगई के आगे बिना कब्जा हटवाए बैरंग लौटी टीम
-लेखपालों ने कहा, आरोपियो की गिरफ्तारी न हुई तो हड़ताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed