{"_id":"5b7ae8d442c792462f5e99d8","slug":"41534781652-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर घुसने के विवाद में दबंगों ने महिला समेत दो लोगों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानवर घुसने के विवाद में दबंगों ने महिला समेत दो लोगों को पीटा
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर जानवर घुसने के विवाद में दबंगों ने महिला समेत दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपहाड़ी निवासी फूलारानी पत्नी उदित नारायण सोमवार को खेत की रखवाली कर रही थी। महिला ने जानवर घुसने का विरोध करते हुए उन्हें डंडें से भगा दिया। इससे नाराज दबंगों ने महिला को डंडे से पीटकर घायल कर दिया । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मनोज राजपूत व बब्बू राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटेवर निवासी मानसिंह अहिरवार पुत्र डालचंद्र परिवार सहित घर पर था। तभी पड़ोसी के जानवर उसके घर में घुस गए। जानवर घुसने का उलहना देने पर पड़ोसी घ्रुवराम व अखिलेश गाली गजौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों लोगों ने मानसिंह की बुरी तरह मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मानसिंह ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ध्रुवराम व अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
दबंगों ने महिला समेत दो लोगों को पीटा
- तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों में दर्ज की रिपोर्ट
- घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा