फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   महिला ने लेखाकार को कार्यालय परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

महिला ने लेखाकार को कार्यालय परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 30 Jan 2019 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
महिला ने लेखाकार को कार्यालय परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
पनवाड़ी ब्लॉक कार्यालय के लेखाकार पर पीएम आवास के नाम पर अश्लीलता का आरोप लगाकर महिला ने उसे कार्यालय परिसर में ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिला ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन


बीडीओ ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। बुधवार को हुई घटना से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।


कस्बा निवासी महिला ने बताया कि उसने पीएम आवास के लिए खंड विकास कार्यालय पनवाड़ी में आवेदन किया था। आवेदन फार्म में मोबाइल नंबर भी लिखा था।

ब्लॉक कार्यालय के लेखाकार ने उसके मोबाइल नंबर देखकर फोन करना शुरू कर दिया। पहले तो महिला ने उसे टाल दिया। इसके बाद मंगलवार को पुन: लेखाकार ने महिला को पीएम आवास आवंटन का लालच देकर अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। महिला लेखाकार की सारी बातें रिकॉर्ड करती रही।
विज्ञापन


बुधवार को महिला अपने पति के साथ खंड विकास कार्यालय पहुंची। इसी बीच लेखाकार कार्यालय आ गया। लेखाकार को देखकर महिला आग बबूला हो गई और उसका गिरेबान पकड़कर बाहर ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सरेआम चप्पल से उसकी पिटाई करना शुुरू कर दिया। कर्मचारियों के विरोध करने पर महिला ने उन्हें लेखाकार की अश्लील बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनाई। इससे कर्मचारी भी पीछे हट गए।


फिर महिला ने लेखाकार को कार्यालय परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामले में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) महिमा विद्यार्थी का कहना है कि महिला ने लेखाकार के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

महिला ने लेखाकार को कार्यालय में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
पीएम आवास योजना के तहत आवंटन का लालच देकर मोबाइल पर अश्लीलता करने का आरोप
बीडीओ ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed