फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सड़क हादसे में बालिका की मौत, पांच अन्य लोग घायल

सड़क हादसे में बालिका की मौत, पांच अन्य लोग घायल

Sun, 21 Oct 2018 09:32 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बालिका की मौत, पांच अन्य लोग घायल

विज्ञापन
महोबा/कबरई। अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मासूम बालिका की मौत हो गई वहीं अन्य घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना कबरई के ग्राम बघवाखोड़ा निवासी वीरेंद्र यादव अपनी पुत्री राशि (7) के साथ रविवार को किसी कार्य से कस्बा कबरई गए थे। आटो से वापस लौटते समय बांदा चौराहे पर वाहन रुकते ही राशि आगे उतर गई और पिता पीछे उतरने लगा। इसी दौरान बांदा की ओर जा रहे ट्रक ने बालिका को टक्कर मारते हुए कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर डायल 100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीछा करके ट्रक पकड़ लिया और घटना की जांच की। दुर्घटना के बाद चौराहे पर करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दूसरी घटना में ग्राम झिन्ना निवासी खज्जो (4) पुत्री रमेश सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बालिका को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों न जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। इसी तरह शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी रामकरन सिंह (50), जैतपुर निवासी दिलीप (20), चांदो निवासी केशव व किड़ारी निवासी चंद्रशेखर अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालिका की मौत, पांच घायल
- सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
- हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर आईं गंभीर चोटें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed