{"_id":"5a68c8894f1c1b8c268b63bf","slug":"21-million-16-million-projects-to-be-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 करोड़ 16 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
21 करोड़ 16 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण
mahoba
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर जिला सेवायोजन सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा सांसद ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित 21 करोड़16 लाख 32 हजार रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाई। कई स्टाल भी लगाए गए।डीएम रामविशाल मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास, कांशीराम आवास, आम आदमी बीमा, मुख्यमंत्री सर्वहित बीमा और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने कहा कि महोबा शांतिप्रिय जनपद है।
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि हमारी सरकार योगी जी के नेतृृत्व में ‘‘संकल्प से सिद्धि’’ तक जाने का प्रयास कर रही है। नगर पालिका अध्यक्षा दिलाशा तिवारी ने कहा कि 2016 में महोबा जनपद को स्वच्छता में 0 अंक मिले थे, लेकिन इस वर्ष जिले को स्वच्छता में 16 अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि पर्व मनाना सिर्फ प्रेरणा देने के लिए होता है। विधायक चरखारी बृजभूषण राजपूत ने कहा कि हमारी सरकार रामराज्य के सपने को साकार कर रही है। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव, सीडीओ शंकरलाल त्रिपाठी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।