{"_id":"5c6ee1e7bdec22739950d25d","slug":"171550770663-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली महिला से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली महिला से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
महिला ने दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के एक गांव में महिला ने युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली चरखारी में दी तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम उसके पति शौचक्रिया के लिए खेतों की ओर गए थे। तभी मौका पाकर एक युवक घर में घुस आया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शोर शराबा मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। महिला ने पति को पूरी घटना बताई। तब पीड़िता ने पति के साथ कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर दी। कोतवाली के इंस्पेक्टर अनूप कुमार दुबे का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो