{"_id":"5bd8945bbdec2269aa2a196d","slug":"171540920411-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर महिला ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर महिला ने दी जान
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के ग्राम जगपुरा में पारिवारिक विवाद से नाराज महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का शव कमरे के अंदर पंखे के छल्ले से झूलता पाया गया। सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
ग्राम जगपुरा निवासी वीरसिंह दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है जबकि उसकी पत्नी भाना (32) घर पर चार बच्चों के साथ रहती थी। सोमवार की शाम किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर महिला अपने कमरे में चली गई और पंखे के छल्ले से फांसी लगा ली। देर शाम तक आहट न मिलने पर परिजनों को आशंका हुई। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो महिला का फांसी पर झूलता शव देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल थाना पनवाड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करते हुए परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतका के चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर महिला ने दी जान
- पंखे के छल्ले में रस्सी से फांसी पर झूलता मिला शव
- घटना से परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस