{"_id":"5cb76354bdec22146f516a09","slug":"161555522388-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के दरवाजे सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कस्बा खन्ना के एक गांव में घर के दरवाजे सो रही किशोरी से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट करने के दौरान चीख पुकार सुनकर पिता जाग गया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। थाना पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता के पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कस्बा खन्ना के एक गांव निवासी 10 वर्षीय किशोरी 15 अप्रैल की रात गर्मी होने की वजह से घर के दरवाजे पर पिता के पास सो रही थी। रात में गांव का ही दबंग युवक वहां आ गया और किशोरी को सोते समय खींचकर ले जाने लगा। चिल्लाने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर पिता उठ गया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। मंगलवार को पिता ने पुत्री के साथ थाना खन्ना पहुंचकर घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल की बात कहते हुए टरका दिया। बुधवार को पिता ने एसपी स्वामीनाथ को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।