फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   मोबाइल फोन में अश्लीलता का विरोध करने पर पिता-पुत्री को पीटा

मोबाइल फोन में अश्लीलता का विरोध करने पर पिता-पुत्री को पीटा

Fri, 22 Feb 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन में अश्लीलता का विरोध करने पर पिता-पुत्री को पीटा
मोबाइल में अश्लीलता का विरोध करने पर पिता-पुत्री को पीटा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर क्षेत्र के एक गांव में युवती से मोबाइल में अश्लील बातें करने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना श्रीनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गांव का ही युवक मोबाइल पर अक्सर परेशान करता था। गुरुवार सुबह आरोपी वृंदावन ने एक बार फिर युवती के मोबाइल पर काल की और अश्लील बातें करने लगा। युवती ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। तब पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई। युवती और उसका पिता आरोपी के परिजनों के घर उलहना देने पहुंचा तो आरोपी वृंदावन ने अपने भाई हरी के साथ मिलकर पिता-पुत्री के साथ मारपीट कर दी। जिससे दोनों को चोर्टें आइं। पीड़ित ने थाना श्रीनगर पहुंच घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी वृंदावन व हरी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, छेड़खानी व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष बलजीत सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed