फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   मकान में धावा बोलकर चोरों ने लाखों के जेवरात किए पार

मकान में धावा बोलकर चोरों ने लाखों के जेवरात किए पार

Tue, 18 Sep 2018 09:28 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
मकान में धावा बोलकर चोरों ने लाखों के जेवरात किए पार
भरवारा (महोबा)। थाना पनवाड़ी के ग्राम भरवारा में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिजन एक कमरे में गहरी नींद पर सोते रहे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में भय व दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्राम भरवारा निवासी सुखसिंह पुत्र जौहरे सोमवार को खेतों पर रखवाली करने गया था जबकि पुत्र व बहू घर पर थी। रात में परिजन एक कमरे में गहरी नींद में सो गए। तभी चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए और दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बख्शों में रखी 8 तोला सोना व 100 ग्राम चांदी के जेवरात और मोबाइल चोरी कर ले गए। सुबह जब बहू व पुत्र जागे तो सामान बिखरा व माल गायब देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल थाना पनवाड़ी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। गामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। एक पखवारे पहले ग्राम रिछा में प्राचीन देवी मंदिर से डेढ़ कुंतल वजन के पीलत के घंटे चोरी कर लिए थे। जिसका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। जिससे लोगों में भय व दहशत का माहौल व्याप्त है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी बलजीत सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। जांच कराकर जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

मकान में धावा बोलकर चोरों ने लाखों के जेवरात किए पार
- घटना के समय एक कमरे में गहरी नींद में सोते रहे परिजन
- सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed