{"_id":"5d0541c28ebc3e15e57adcae","slug":"15606255912-mahoba-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, दामाद घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, दामाद घायल
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम रैपुरा के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग लहूलुहान हुए है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
शहर के मोहल्ला सत्तीपुरा निवासी मिथला (55) पत्नी घनश्याम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। शनिवार को वह कुलपहाड़ से अपने दामाद उमेश सोनी के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी हाईवे में रैपुरा के समीप किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डाक्टरों ने मिथला को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा निवासी रिंकू (23) पुत्र सिद्घगोपाल बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे वह गिरकर घायल हो गया। इसी तरह अजनर निवासी गोकुल (35), बेलाताल निवासी सोहन (29), छजमनपुरा निवासी अनिल (45) भी अलग अलग स्थानों पर बाइक फिसलने से घायल हो गए। ग्राम मकरबई निवासी संतोष पुत्र भगवानदीन बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक भी बाइक सवार हेलमेट नही लगाए था।