फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दोहरे हत्याकांड के तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

दोहरे हत्याकांड के तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 20 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
महोबा। कस्बा चरखारी के मोहल्ला रायनपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो दिन पहले पिता-पुत्र की लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहा तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी डंडे व धारदार हथियार भी बरामद किए है। 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पांच हजार का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि कस्बा चरखारी के मोहल्ला रायनपुर में 18 अगस्त को चबूतरे के विवाद को लेकर लोकनाथ व उसके चचेरे भाई साधुराम का विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर साधुराम ने अपने पुत्र लक्ष्मी उर्फ बंटे व मूलचंद्र उर्फ मुल्लू के साथ लोकनाथ व उसके पुत्र अरविंद की लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्याकांड की घटना होने पर पुलिस अधीक्षक ने मातहतों के साथ मौके पर पहुंच स्थिति को काबू किया था और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह कोतवाली प्र्रभारी सतीषचंद्र शुक्ला, एसआई बसंतलाल व कांस्टेबिल हरीप्रताप सिंह, गिरराज सेंगर, अजय कुमार सोनी, सुरेंद्र कुमार ने सूपा रेलवे स्टेशन के समीप से साधुराम व उसके पुत्र लक्ष्मी व मूलचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी इलाहाबाद झांसी पैसेंजर से भागने के प्रयास में थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी डंडे व धारदार हथियार भी बरामद किए है। रविवार को पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को शाबासी देते हुए पांच हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड के तीनों आरोपियाें को पुलिस ने पकड़ा
-48 घंटे के अंदर पुलिस ने पकड़े आरोपी, एसपी ने किया पुरस्कृत
-जमीन के विवाद को लेकर दो दिन पहले पिता पुत्र की हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed