{"_id":"5b7ae8de42c792464e1766ad","slug":"121534781662-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ के घर घुसकर तीन लाख रुपये की सोने चांदी के जेवरात उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ के घर घुसकर तीन लाख रुपये की सोने चांदी के जेवरात उड़ाए
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम बपरेथा में बदमाशों ने एक सर्राफ के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी करके फरार हो गए। सुबह घर का ताला टूटा देखकर ग्राम प्रधान ने गृहस्वामी को सूचना दी। सूचना पर गांव पहुंचे गृहस्वामी ने घर में रखी गोदरेज की टूटी अलमारी और उसमें रखे 55 ग्राम सोने के जेवरात व दो किलो चांदी गायब देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की तहरीर कोतवाली चरखारी में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
ग्राम बपरेथा निवासी अखिलेश सोनी पुत्र राजाराम सोनी के बच्चे हमीरपुर जनपद के कस्बा राठ में पढ़ते है। रविवार को सुबह वह अपने बच्चों के पास गया था। शाम को बारिश होने के कारण वह वापस नहीं लौट सका और बच्चों के पास ही ठहर गया। तभी घर सुनसान देखकर बदमाशों ने रविवार की रात को घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में रखी गोदरेज का लॉक न खुलने पर गोदरेज को ही तोड़ डाला। गोदरेज में रखे करीब तीन लाख रुपये की सोना चांदी और पांच हजार रुपये की नगदी व कीमती वस्त्र ले गए।
पीड़ित गृहस्वामी ने कोतवाली में दी तहरीर में करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी होना दर्शाया है। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने ग्राम बपरेथा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आस पास के लोगों से जानकारी ली। इंचार्ज कोतवाली प्रभारी चरखारी राधेबाबू का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
सर्राफ के घर घुसकर तीन लाख रुपये की सोने चांदी के जेवरात उड़ाए
-गृहस्वामी बच्चों से मिलने घर पर ताला लगाकर गया था राठ